Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंडल कारा में बंद कैदियों को नए जमुई सब जेल में किया गया शिफ्ट।

617

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव / मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क: जमुई मंडल कारा में बंद कैदियों को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 9 बजे से 3 बजे तक जमुई लखीसराय मार्ग स्थित मनियड्डा के समीप बने नए सब जेल में सफलतापूर्वक शिफ्ट किया गया। जमुई के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया कि नवनिर्मित जेल की छमता 1000 से अधिक कैदियों की है।

 

मंगलवार को 836 कैदी शिफ्ट किए गए हैं जिसमें 785 पुरुष एवं 51 महिला बंदी शामिल है।जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन सहित जिला पुलिस एवं वरीय पदाधिकारी की निगरानी में सभी कैदियों को मंडल कारा से नए सब जेल में शिफ्ट किया गया।

 

मंडल कारा जमुई में 836 कैदी बंद है, जिसमें कई खतरनाक हिस्ट्रीशीटर अपराधी, दुर्दांत नक्सली शामिल है। इन सभी बंदियों को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए पांच कैदी वाहन का इस्तेमाल किया गया। जमुई शहर स्थित सदर अस्पताल रोड में अवस्थित मंडल कारा से बंदियों को लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनीअड्डा के समीप नवनिर्मित मंडल कारागार में स्थानांतरण करने प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

 

गौरतलब है कि जमुई मंडल कारा में 188 कैदियों को रखने की क्षमता थी, लेकिन वर्तमान में क्षमता से 444 फीसदी अधिक कैदी जेल में रह रहे थे।जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नवनिर्मित कारावास में 1030 कैदियों को रखने की समुचित व्यवस्था है।बंदियों के शिफ्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More