सारण: दाउदपुर के बटकेश्वर नाथ मंदिर में पुलिस के सहयोग से प्रेमी युगल की हुई शादी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: छपरा । दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव के एक मंदिर परिसर में युवक व युवती को चोरी-छिपे मिलते लोगों ने पकड़ लिया। न उसके बाद स्थानीय बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों व पुलिस के द्वारा पहल कर दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद युवक-युवती की शादी गुरुवार की शाम दाउदपुर पुरानी चट्टी स्थित बटकेश्वर नाथ मंदिर में करा दी गई।

 

सादे समारोह में हुई इस शादी में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरिसिया बंगरा गांव निवासी राजदेव राम के 21 वर्षीय पोता धनोज कुमार राम से दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी रमेश राम की 18 वर्षीय पुत्री दीप्ती कुमारी का विवाह एक वर्ष पूर्व तय हुआ था। इसी बीच लड़का और लड़की दोनों आपस मे बातचीत करने के लिए मंदिर परिसर में पहुंचे थे। कुछ संदेह होने पर आस-पास के अगल-बगल के कुछ लोगों ने तत्काल 122 नम्बर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

- Sponsored Ads-

 

जिसके बाद लड़का व लड़की को दाउदपुर थाने लाया गया। उसके बाद दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर बातचीत की गई तो दोनों के परिवार के लोग शादी कराने के लिए राजी हो गए और पुलिस के सामने लिखित सहमति दे दी। जिसके बाद युवक-युवती का हिन्दू रीति-रिवाज से दाउदपुर के मंदिर में विवाह संपन्न करा दिया गया। इस मौके पर दाउदपुर पुलिस, मुखिया राजेश पांडेय समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article