- Sponsored  Ads-
बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क: बड़हरिया (एसएनबी)। बड़हरिया थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में थाना क्षेत्र के अलग-अलग पंचायत से आए भूमि विवाद के पाच मामले में दो मामलों का मामलों का अंचल अधिकारी ने ऑन स्पॉट निष्पादन किया।
अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने भूमि विबाद से संबंधित जनता दरबार में आए सभी पांच मामलों के फरियादियों के कागजातो का अवलोकन कर दो मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन किया। वही तीन मामले में फरियादियों को आयोजित अगले जनता दरबार में प्रतिवादी को आने के लिए सूचना निर्गत करने का निर्देश दिया। इस दौरान एएसआई आफताब आलम, अंचल लिपिक चंदन जी आदि मौजूद थे।
- Sponsored  Ads-
- Sponsored  Ads-
 
					 
							
 
		 
		 
		 
		 
		 
		