अजमेर: कोरोना काल में कांग्रेस के विधायक रघु शर्मा ने लूटा- मीणा….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

*पिता के राज में वैभव गहलोत ने किया जमकर भ्रष्टाचार
*काले धन को मॉरीशस के जरिए सफेद किया जा रहा
*मोदी ने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया

बिहार न्यूज़ लाईव  केकड़ी/अजमेर डेस्क:(हरिप्रसाद शर्मा) राजस्थान का नया बना ज़िला केकड़ी में राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस से केकड़ी विधायक व पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने जमकर काला धन कमाया है। अपने पिता के राज में वैभव गहलोत ने जमकर भ्रष्टाचार किया है और अब काले धन को मॉरीशस के जरिए सफेद किया जा रहा है। उन्होंने केकड़ी विधायक रघु शर्मा पर भी लूटपाट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में केकड़ी विधायक रघु शर्मा की विदाई होना तय है।

- Sponsored Ads-

सांसद मीणा केकड़ी जिले के मीणो का नया गांव में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केकड़ी विधायक रघु शर्मा को जमकर निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि रघु शर्मा ने कोरोना काल में जमकर जनता का धन लूटा हैं। उन्होंने रघु शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि इन दिनों प्रदेश में ED की कार्रवाई हो रही है। यह ED की कार्रवाई कहीं विधायक रघु शर्मा की तरफ ना आ जाए। इस दौरान उन्होंने रघु शर्मा को अवैध बजरी खनन के मुद्दे पर भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि विधायक रघु शर्मा ने अपने खासमखास को फायदा देने के जनता पर अत्याचार किया है।

 

जनसभा के दौरान सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी ने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने चंद्रयान से लेकर जी-20 सम्मेलन तक कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रचंड बहुमत से एक बार फिर सरकार बनाएगी। इस दौरान का कार्यक्रम में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम, मिथिलेश गौतम, पूर्व सरपंच सूरज किरण मीणा, कालूराम मीणा, पर्वत राज मीणा, देवनारायण विकास समिति के अध्यक्ष गजानंद मीणा समेत कई लोग उपस्थित थे।

सांसद किरोड़ी लाल मीणा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के मीणो का नया गांव क्षेत्र के दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध भगवान देवनारायण मंदिर के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान लोगों ने जेसीबी की मदद से पुष्प वर्षा कर सांसद मीणा का भव्य स्वागत किया। इसके अलावा उनके काफिले में वाहनों की लंबी-लंबी कतारे चल रही थी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article