सारण: लोककवि भिखारी ठाकुर जयंती को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय में हुई बैठक

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: छपरा लोककवि भिखारी ठाकुर की जयंती को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक 18 दिसम्बर 2023 को होने वाले इस जयंती समारोह के लिए कुल 21 समितियों का गठन किया गया जिसमें सभी समितियो के लिए एक एक नोडल पदाधिकारी भी बनाये गए है।

बैठक में आनुमण्डल पदाधिकारी संजय कुमार राय के द्वारा बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवम सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही शुरू की गई 18 दिसम्बर 2023 को भिखारी ठाकुर जयंती समारोह मनाए जाने के संबंध में सभी उपस्थित पदाधिकारी और सदस्यों को भिखारी ठाकुर के जीवन परिचय के विषय पे प्रकाश डालते हुए बताया कि भोजपुरी भाषा के महान सामाजिक कार्यकर्ता,भोजपुरी के बहुयामी प्रतिभा के धनी,नाटककार,अभिनेता, लोक नर्तक लोक गायक भिखारी ठाकुर का जन्म 18 दिसम्बर 1887 ई0 में सारण जिले के कुतुबपुर दियारा में हुआ था इस अवसर पे मुख्य समारोह स्थल उनके जन्म स्थान तथा छपरा स्थित भिखारी ठाकुर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया?

- Sponsored Ads-

 

बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि भिखारी ठाकुर के जयंती के अवसर पे कोटवा पट्टी रामपुर पंचायत के हाई स्कूल के छात्रों को भिखारी ठाकुर पर निबंध प्रतियोगिता करके चयनित बच्चों को पुरस्कृत करने का भी सुझाव दिया गया।

वही इस बैठक में आई बी मोर्गन कार्यपालक दंडाधिकारी,विनोदानंद प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र सिंह सीओ सदर,प्रोफेसर लालबाबू यादव,सतेंद्र सिंह मुखिया,रंजीत कुमार राणा एमओ परसा,पीयूष कुमार एमओ मांझी,मनीषा सिंह एमओ सदर,रुचि कुमारी महिलां प्रवेक्षिका सदर सहित दर्जनों गणमान्य लोग बैठक में शामिल हुए

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article