भागलपुर: बिहार में एनडीए सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अकबरनगर में मनाया जश्न ।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज़ लाईव। रविवार को बिहार में एनडीए सरकार बनने पर अकबरनगर नगर पंचायत के शिव मंदिर चौक पर जश्न मनाया।

 

बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद अमित शाह जिंदाबाद सम्राट चौधरी जिंदाबाद विजय सिंह जिंदाबाद के नारों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया एवं कन्हैया झा ने कहा कि जिस तरह देश में राम लहर चल रहा है और नरेंद्र मोदी का गारंटी चल रहा है

- Sponsored Ads-

 

इसका असर बिहार में देखने को मिला सारे राम भक्त एकजुट होकर देश में रामराज लाने की कल्पना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। खुशी इजहार करने में मुख्य रूप से युवा नेता सूरज कुमार संजीव कुमार पिंकु यादव विभूति झा सुखो यादव निरंजन झा मनोज झा धीरज राय सहित अनेकों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नगर वासी उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article