स्नातक युवाओं, बेरोजगारों और शिक्षा व्यवस्था की आवाज बनेगा मेरा संघर्ष : आदित्य झा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सुभाष शर्मा दरभंगा

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आज नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे सी ए आदित्य झा

- Sponsored Ads-

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दिल्ली भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सह सीए एवं शिक्षाविद् आदित्य झा ने 5 अक्टूबर को होने वाले नामांकन से पूर्व रविवार को शहर के दिल्ली मोड़ स्थित होटल मैंगो ट्री में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे, प्राथमिकताओं और स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखा।

मीडिया को संबोधित करते हुए आदित्य झा ने कहा कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के स्नातक युवाओं, बेरोजगारों और शिक्षित वर्ग की आवाज को सदन तक मजबूती से पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद रोजगार और बेहतर अवसरों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे युवाओं की समस्याओं को केवल चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक एवं आर्थिक चुनौती के रूप में देखने की आवश्यकता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि वे रोजगार के अवसरों के सृजन, युवाओं के कौशल विकास, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर तथा स्नातकों के अधिकारों और हितों की मजबूती से पैरवी करने के लिए चुनाव मैदान में हैं।

आदित्य झा ने कहा कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की जनता शिक्षित और जागरूक है। यहां के मतदाता जाति, दल और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर क्षेत्र के भविष्य और युवाओं के हित में निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि स्नातक मतदाताओं के विश्वास को जनप्रतिनिधित्व के एक मजबूत माध्यम में बदला जाए।


उन्होंने कहा, “मैं केवल चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि स्नातक युवाओं और बेरोजगारों की आवाज बनने के संकल्प के साथ मैदान में उतरा हूं। हमारा लक्ष्य ऐसा प्रतिनिधित्व देना है, जो सदन में लगातार युवाओं के रोजगार, शिक्षा और भविष्य से जुड़े सवाल उठाए।
उन्होंने स्नातक मतदाताओं से आगामी चुनाव में समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को शिक्षा, रोजगार और युवा अवसरों के मामले में नई दिशा देना होगी। मौके पर उज्ज्वल कुमार ने कहा कि हमलोगों का सौभाग्य है कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सीए आदित्य झा सरीखे सुसंस्कृत व सुयोग्य प्रत्याशी मिले है। ऐसे विजन वाले प्रत्याशी का समर्थन करना मेरे जैसे स्नातक वोटरों का नैतिक कर्तव्य हो जाता है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment