जयपुर: भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में उतर गई, भाजपा ने प्रदेश में सभी 25 सीटें जीतने का दम

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में उतर गई,
भाजपा ने प्रदेश में सभी 25 सीटें जीतने का दम
*गांव चलो अभियान’ किया शुरू
*चुनाव अभियान में मुख्यमंत्री 3 दिन तक 24 घंटे गांवो में रुकेंगे
*9 से 11 फरवरी तक चलेगा अभियान

 बिहार न्यूज़ लाईव जयपुर डेस्क: /(हरिप्रसाद शर्मा)राजस्थान में सत्ता हासिल करने के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में उतर गई है।भाजपा ने प्रदेश में सभी 25 सीटें जीतने के लिए दम लगा दिया है।मिशन-25 में जुटी हुई हैं ।भाजपा ने ग्रामीण इलाकों के लिए खास रणनीति तैयार की है।ग्रामीण वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा ने ‘गांव चलो अभियान’ शुरू किया है। मिशन-25 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी का कार्यकर्ता अब गांव-गांव जाकर आम चुनाव के लिए मतदाताओं से अपील करेंगे।इस बार के लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहली परीक्षा भी होगी।ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा को प्रदेश में सभी 25 सीटें जीतने के लिए मुख्यमंत्री समेत पूरी भाजपा जोर लगाए हुए हैं।

- Sponsored Ads-

प्रदेश के ग्रामीण अंचल में आखिरी छोर पर रहने वाले मतदाता की नब्ज टटोलने भाजपा के दिग्गज नेता खुद भी मतदाताओं तक जाएंगे।यही नहीं, खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 3 दिन तक 24 घंटे गांवो में रुकेंगे।भाजपा ने इसे ही ‘गांव चलो अभियान’ नाम दिया है।

*9 से 11 फरवरी तक चलेगा अभियान
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने राजस्थान तक से खास बातचीत में बताया कि आगामी 9, 10 और 11 फरवरी को राजस्थान में गांव चलो अभियान चलेगा।अभियान के तहत भाजपा के नेता ग्रामीणों से संवाद करेंगे और 3 दिन तक गाँवो में रात्रि विश्राम भी करेंगे।इस अभियान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित उनके मंत्री और विधायकों के आलावा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और उनकी टीम शामिल होगी।जहां केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे।

 

बता दें कि शहरी पार्टी समझी जाने वाली भाजपा ‘गांव चलो अभियान’ के जरिए इस मिथक को तोड़ने का प्रयास करेंगी।यही वजह है कि भाजपा ने गांव-ढाणी के व्यक्ति तक पहुंचने के लिए नई कोशिश शुरू की हैं।

 

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article