भागलपुर: महिला जिला राजद द्वारा धन्यवाद रैली का किया आयोजन ।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। गुरुवार को भागलपुर महिला जिला राजद द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता यादव एवं भागलपुर प्रमंडल के प्रभारी मदन शर्मा उपस्थित थे।

 

विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश यादव उपस्थित थे। महिला राजद द्वारा दो हजार की संख्या में महिलाओं ने भागलपुर स्टेशन चौक से कचहरी चौक तक रैली निकालकर तेजस्वी यादव के किए गए कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद यात्रा के रूप में रैली निकला।

- Sponsored Ads-

 

इस अवसर पर डॉक्टर नितेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यकाल में स्नातक बेरोजगारों को रोजगार मिला एवं शिक्षकों के मुख्य मांग राज्य कर्मी का दर्जा उन्हें प्राप्त हुआ। अगर यह सरकार आगे भी चलती तो बिहार विकास की पटरी पर अग्रिम पंक्ति में खड़ा होता। लेकिन भाजपा एवं जदयू ने मिलकर सरकार को गिरकर विकास कार्य को अवरुद्ध कर दिया है

 

इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष सीमा जयसवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला बबीता यादव जिला रजत अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव आदि ने सभा को संबोधित किया। सभा में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव रिंकू राज जिला प्रवक्ता राजू रंजन सुल्तानगंज नगर अध्यक्ष किरण भारती ,पूजा पांडे ,अनीता अनवर, निखत परवीन एवं सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थे

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article