*मनमानी पार्किंग शुल्क बढ़ा रहा है आम जनता की मुश्किलें- ओमप्रकाश उपाध्याय*
भागलपुर,बिहार न्यूज लाईव। गुरुवार को सैंडिस कंपाउंड में पार्किंग शुल्क में दुगनी इजाफा किया गया है। इसे लेकर युवा एकता सामाजिक संगठन ने गुरूवार को पार्किंग शुल्क बढ़ायें जाने पर नाराजगी व्यक्त की। संगठन ने स्मार्ट सिटी के सीईओ को बढ़ायें गए शुल्क वापस लेने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा- सैंडिस कंपाउंड पार्किंग शुल्क में दुगनी वृद्धि हुई है। आम लोगों को ज्यादा पैसा चुकाना पड़ रहे हैं। स्मार्ट सिटी कंपनी आम लोगों पर दबाव बनाना चाहती है। इस बढ़ती महंगाई में आम जनता का दोहन किया जा रहा है। संगठन ने मेयर साहिब से आग्रह किया है कि इस निर्णय को निरस्त किया जाए। उपाध्याय ने आगे कहा- जो सुविधा नि:शुल्क होनी चाहिए उसके लिए ₹20 वसूले जा रहे हैं। शुल्क बढ़ाना कल्याणकारी प्रशासन के लिए कतई ठीक नहीं है।
मनमानी पार्किंग शुल्क वृद्धि से आम जनता की मुश्किलें बढ़ रही है। संगठन द्वारा आयोजित आम जनता,समाजसेवी,प्रबुद्ध नागरिको ने प्रशासन और स्मार्ट सिटी कंपनी के मनमानी रवैया का जोरदार विरोध किया।
संगठन प्रमुख ओमप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि अगर इस आदेश को रद्द नहीं किया गया तो रमजान,होली व चुनावी आचार संहिता आज को देखते हुए चुनाव बाद स्मार्ट सिटी कंपनी और नगर निगम के खिलाफ संगठन आम जनता के साथ सड़कों पर जोरदार आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। बैठक में मंटू यादव, डॉ आरिफ आजाद,अंकित कुमार,आकाश कुमार, डॉ0 विश्वजीत कुमार, समाजसेवी मृत्युंजय कुमार, जगदीश झा,दिलीप कुमार,किशोरी, दिलीप यादव,अभिषेक यादव, धनपत यादव,पंकज चौधरी, कामेश्वर मंडल,दयानंद यादव आदि मौजूद थे।