Bihar News Live Desk: अखिल भारतीय शांति एकजुटता संगठन (ऐप्सो)एवं प्रगतिशील लेखक संघ की सारण जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक05/052024को संध्या पाँच बजे से डेरनी बाजार अवस्थित ज्योति मार्केट में प्रख्यात मार्क्सवादी चिंतक, समाजशास्त्री, साहित्यकार, लेखक, ऐप्सो और प्रलेस के राष्ट्रीय नेता डॉ ब्रज कुमार पाण्डेय ( आकस्मिक मृत्यु कल दिनांक04/05/2024को सुबह चार बजे उनके हाजीपुर निवास स्थान पर हो गयी।)तथा भाकपा के राष्ट्रीय सचिव प्रख्यात किसान नेता कॉमरेड अतुल कुमार अंजान जिनकी मृत्यु 03/052024को लखनऊ में हो गयी कीएक श्रद्धांजलि सभा माध्यमिक शिक्षकों के नेता और भाकपा राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड डॉ महात्मा प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न।विद्वान द्वय नेताओ को श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि दोनों ही प्रखर मार्क्सवादी चिंतकऔर समाजशास्त्री थे।प्रख्यात कम्युनिस्ट और किसान नेता कॉमरेड अतुल कुमार अंजान की मृत्यु से इस देश मे मार्क्सवादी आंदोलन की अपूरणीय क्षति हुई है।डॉ ब्रज कुमार पांडेय की मृत्यु सेशांति एकजुटताआंदोलन, साहित्यिक आंदोलन को एक गहरा सदमा लगा है।डॉ के एन सिंह ने शोक प्रस्ताव पेश किया।सम्बोधित करने वाले में प्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाज, परमात्मा प्रसाद गुप्ता इत्यादि थे।लक्ष्मण सिंह, नागेश्वर आजाद, रामप्रवेश शुक्ला, लक्ष्मी साह, जगन्नाथ महतोसमेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।अंत मे दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
- Sponsored Ads-
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!
