मधेपुरा: लोकतंत्र के उत्सव में गांव से शहर तक मतदाताओं ने दिखाई भागीदारी।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

Bihar News Live Desk: लोकतंत्र के उत्सव में गांव से शहर तक मतदाताओं ने दिखाई भागीदारी।

 

:युवा,महिला और बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा उत्साह

- Sponsored Ads-

 

:सुबह से ही मतदान केंद्रों पर दिखी कतार

 

जिला संवाददाता रंजीत कुमार

 

मधेपुरा:* मौसम की मेहरबानी और लोगों के उत्साह के कारण लोकतंत्र

के उत्सव में गांव से लेकर शहर तक में वोटरों ने जमकर मतदान किया। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न हुआ। मंगलवार को सुबह छह बजे से ही वोटरों में मतदान को उत्साह देखा गया। गांव में वोट देने को लेकर सुबह से लंबी कतार लगी हुई थी। वहीं शहर में भी इस बार सुबह मतदाता जागरूक दिखे। खासकर महिला मतदाताओं की लंबी कतार शहर के कई मतदान केंद्रों पर देखा गया। इसकी बड़ी वजह मौसम का सुहाना होना माना जा रहा है। वहीं चुनाव आयोग की ओर वोट देने को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा था। मौसम की मेहरबानी की वजह से दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की कतार बूथों पर लंबी होती

चली गई। यही वजह है कि घर घंटे मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा।

 

:युवा,महिला से लेकर बुर्जुग मतदाताओं में उत्साह : 

 

चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं

में कोई खास उत्साह नहीं देखा जा रहा था। इस वजह से मतदान प्रतिशत को लेकर

राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ी हई थी। लेकिन मतदाओं ने जहां चुनाव प्रचार के दौरान

खामोशी की चादर ओढ़ रखी थी। वहीं मतदान के दिन बूथ पर पहुंच कर मतदान किया।

मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की लंबी कतार की वजह से राजनीतिक दलों के नेताओं ने राहत की सांस ली। मतदान केंद्र के बाहर राजनीतिक दल के नेता मतदाओं

के उत्साह का आपस में आंकलन करने में जुटे रहे।

 

हर घंटे बढ़ता रहा मत प्रतिशत : 

 

तीसरे चरण में मतदाताओं को जागरूक करने का परिणाम बूथ पर स्पष्ट रूप दिख रहा था। निवार्चन आयोग की ओर से प्रत्येक दो घंटे

पर विधानसभा वार जारी किए जा रहे आंकड़ों पर गौर करें तो सुबह सात बजे मतदान

शुरू होने के दो घंटे सुबह नौ बजे पहला मत प्रतिशत जारी किया गया। सुबह नाै बजे

तक मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10.71 प्रतिशत मतदान

हुआ था। वहीं 11 बजे तक 23.2 प्रतिशत मतदान हुआ। दिन के एक बजे जारी किए

गए आंकड़े में 36.84 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मत प्रतिशत बढ़ने का यह सिलसिला मतदान होने तक जारी रहा है।

- Sponsored Ads-

Share This Article