Bihar News Live Desk: शोकसभा का आयोजन कर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को दी गई श्रद्धाजलि।
पानापुर (सारण )प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी पुस्तकालय के प्रांगण में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा शोकसभा आयोजित कर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके ब्यक्तित्व एवं कृतित्त्व पर प्रकाश डाल गया। विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शोक सभा में बीजेपी कार्यकर्ता के अलावे कई ग्रामीण व गणमान्य लोगो ने भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक जनक सिंह ने कहा कि सुशील कुमार मोदी एक कुशल एवं जनप्रिय नेता थे। उनका इस दुनिया से जाना हमसभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके साथ बिताए लम्हों को याद कर विधायक खुद भावुक हो गए। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जदयू अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, जिलापार्षद रत्नेश कुमार भास्कर, बीजेपी के जिला प्रवक्ता मनोज कुमार गिरि, मदन ओझा, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र पंडित, कमलेश चौरसिया, मोनू तिवारी, रविंद्र सिंह, महेश सिंह, बिजेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।