Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

समस्तीपुर: 2024 आसन्न लोक सभा चुनाव 13 मई को चुनाव कार्य सम्पन्न होने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

34

- sponsored -

 

बिहार न्यूज़ लाईव अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/ डेस्क: प्रखंड मुख्यालय खानपुर के सभागार में आज प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय चंद्र के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में 13 मई को हुए मतदान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राणा नितेश सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र पाने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय चंद्रा,शिक्षक लालबाबू एवं अन्य लोगो का सम्मान प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ0 रमन कुमार सिंह,डॉ0 राजकुमार,डॉ0 भारती रमन पांडे,ए सिस्टम इंचार्ज श्रीमती जूही कुमारी, ग्रेड ए नर्सिंग स्टाफ श्रीमती पुष्पा कुमारी,एएनएम रंजू कुमारी,एएनएम दीपा कुमारी,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती शबनम, राजेंद्र कुमार वर्मा,मांगीलाल चौधरी,ऋषि रंजन,तथा आशा फैसिलिटेटर श्रीमती शर्मिला भारती,आशा बहू श्रीमती वंदना कुमारी,के साथ-साथ एंबुलेंस ड्राइवर राजेश कुमार और दीपू कुमार तथा कार्यालय परिचारी संजय कुमार झा को प्रशस्ति पत्र देकर तथा चादर देकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored -

डॉ राणा नितेश कुमार सिंह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर सहित पूरे स्वास्थ्य विभाग के टीम की तारीफ करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय चंद्रा, शिक्षक लाल बाबू एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने स्वास्थ्य विभाग की कर्तव्य परायणता और निष्ठा के प्रति सम्मान प्रकट किया और खानपुर के समूचे स्वास्थ्य विभाग के क्रियाकलापों के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश सिंह एवं टीम का धन्यवाद दिया।चुनाव के दौरान डॉक्टर राणा नितेश कुमार सिंह की तत्परता से कई ऐसे व्यक्तियों को चिकित्सकीय सहायता दी गई जो इस सहायता के बिना गंभीर से गंभीर हालत में जान जा सकती थी।इस परिस्थिति को देखते हुये
डॉ राणा नितेश कुमार सिंह ने अपने सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य स्टाफ सहित अपनी पूरी टीम का तथा साथ ही 185 आशा कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद दिया।

 

जिनकी वजह से भयंकर गर्मी में भी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 प्रखंड खानपुर के 135 मतदान केंद्रों पर पूर्णता सफल हो सका।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के डॉ राणा नितेश कुमार सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय चंद्रा एवं पूरे प्रखंड की कार्यकारणी सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए योग्य कर्मियों को उनके कर्तव्य के प्रति सम्मान एवं आभार प्रकट करते हुए प्रशस्ति पत्र देने के लिए धन्यवाद अर्पित किया।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More