Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

मधेपुरा : तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत,

31

- sponsored -

 

:मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस।

 Bihar news live Madhepura desk  जिला संवाददाता रंजीत कुमार। मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चामगढ़ चौक से बरियाही जाने वाली ग्रामीण सड़क में बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।

 

- Sponsored -

मृतक की पहचान जीतापूर पंचायत के बरियाही वार्ड संख्या 6 निवासी 74 वर्षीय सहदेव यादव के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सहदेव यादव चामगढ़ चौक से पैदल ही अपने घर बरियाही लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। घटना की जानकारी मिलने पर वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं इस दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल है। बाइक सवार की पहचान अरार थाना क्षेत्र के रेशना वार्ड संख्या दो निवासी ढोराय ऋषिदेव के पुत्र ज्ञानी ऋषिदेव के रूप में हुई। उसका इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हीं चल रहा है।

मृतक के परिजन मनीष कुमार ने बताया कि बाइक सवार के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। शराब के नशे में अनियंत्रित होकर उसने टक्कर मारा है। घटना की सूचना मुरलीगंज और सिंहेश्वर थाने की पुलिस को दी गई है। वहीं बाइक को तत्काल ग्रामीण के हवाले कर दिया गया हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची सिंहेश्वर थाने की पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More