सारण: बीस रोज पूर्व काम की खोज में प्रदेश निकले अमनौर खास पट्टी के एक ब्यक्ति की हुई मौत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: अमनौर/ प्रखण्ड के मनोरपुर झखरी पंचायत स्थित खास पट्टी गांव के एक ब्यक्ति की मौत संध्यासपद स्थिति में पानीपथ में हो गई।मृतक ब्यक्ति का शव शनिवार की संध्या गांव में आते ही कोहराम मच गई।लोग अंतिम दर्शन के लिए टूट पड़े।परिजनों के रुन्दन कुंदन से गांव में मातम छा गया।
मृतक ब्यक्ति स्व रामदेव राम के 45 वर्षीय पुत्र जनार्धन राम बताया जाता है।ये दो भाई में बड़ा थे।इनके दो लड़की तीन लड़का है।घर के कमाऊ ब्यक्ति थे।

 

इनके मृत्यु से इनकी पत्नी रीता देवी पुत्र पुत्री परिजनो का रो रोकर बुरा हाल बना है।परिजनों ने बताया कि बीस रोज पहले पानी पथ कमाने गए थे।घर परिवार से काफी गरीब असहाय है।यहा एक दिन मजदूरी मिलती थी दूसरे दिन बैठना पड़ता था।जिससे घर की माली हालत खराब हो रही थी।बेटी सयानी हो गई है।बोल रहे थे बाहर कमा कर आएंगे तो बिटिया की शादी करेंगे।इनके मृत्यु से घर परिबार में दुःखो का पहाड़ टूट पड़ी।इनके मृत्यु के सम्बंध में लोग कई तरह की बात कह रहे है।स्थानीय मुखिया सत्येंद्र राम ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उनका ढाढस बाधा .

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article