जमुई के डीएम से भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान किशन ने किया आत्मीय मुलाकात

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मृगांक शेखर सिंह/ जमुई

जमुई में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान किशन ने आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के पश्चात लौटने के क्रम में जिला पदाधिकारी के आवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं ईशान किशन के बीच बातचीत भी हुई। ईशान किशन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर, खेल यात्रा तथा क्रिकेट के मैदान पर अर्जित अनुभवों को साझा किया।

- Sponsored Ads-


बातचीत के क्रम में जिला पदाधिकारी ने उन्हें जमुई जिले की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने भगवान महावीर की जन्मस्थली के रूप में जमुई की विशिष्ट पहचान के साथ नागी-नकटी पक्षी आश्रयणी, गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र, पंचभूर झरना सहित जिले के प्रमुख प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों की विशेषताओं, जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक-धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जिला पदाधिकारी द्वारा साझा की गई इन जानकारियों को ईशान किशन ने काफी रुचि एवं उत्सुकता के साथ सुना। जमुई की प्राकृतिक संपदा, धार्मिक विरासत और पर्यटन की विविध संभावनाओं के बारे में जानकर उन्होंने जमुई पुनः आने की इच्छा व्यक्त की

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment