- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: बनियापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के बेरुई गांव में उस समय हड़कम्प मच गया जब लोगों ने नहर किनारे एक तालाब में महिला का शव तैरते देखा।इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बनियापुर पुलिस को दिया।जहां पुलिस ने पहुंचकर जब शव तालाब से बाहर निकलवाया तो लोगों ने उस महिला की पहचान की।मृत महिला बेरुई गांव निवासी पंचदेव सिंह की 60 वर्षीय पत्नी गढदेवी देवी बताई जाती है।
घटना के संबंध में मृतिका के पति पंच देव सिंह ने बताया कि तीन दिन से घर से लापता थी।वह पहले से ही विक्षिप्त थी।महिला की खोजबीन की जा रही थी तभी उसकी तैरती हुई लाश पाई गई।स्थानीय लोगो के अनुसार इसके पहले भी महिला कितनी बार घर से लापता हो जाती थी और घूम फिर कर कुछ दिनों में वापस आ जाती थी।महिला को कोई संतान नही था।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-