सारण: विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा जुलूस

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

Bihar News Live Desk: विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा जुलूस 

 

पानापुर(सारण)तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्यसचेतक जनक सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा जुलूस निकाला।विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पानापुर स्थित गांधी स्मारक पर एकत्रित हुए ।गांधी स्मारक से बाइक पर सवार विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ता महम्मदपुर ,भोरहा क्वार्टर बाजार ,कोंधभगवानपुर होते हुए तरैया प्रखंड के उसरी चांदपुरा बाजार होते हुए इसुआपुर प्रखंड के डोइला बाजार पहुँचे जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ ।इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था ।तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ,पूर्व मुखिया धनंजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-

Share This Article