Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

समस्तीपुर: 15 अगस्त के अवसर पर समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक महोदय विनय तिवारी ने जिलाधिकारी महोदय के समक्ष हिंदी शाखा प्रभारी दिल कुमार भारती को सराहनीय एंव प्रशंसनीय कार्य करने को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

208

- sponsored -

 

15 अगस्त के अवसर पर समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक महोदय विनय तिवारी ने जिलाधिकारी महोदय के समक्ष हिंदी शाखा प्रभारी दिल कुमार भारती को सराहनीय एंव प्रशंसनीय कार्य करने को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

कर्तव्य निष्ठ पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के हाथों सम्मानित हुए पुअनि दिल कुमार भारती।

- Sponsored -

पुअनि दिल कुमार भारती के काम को मिला सम्मान।

बिहार न्यूज़ लाईव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के हिंदी प्रशाखा में पदस्थापित पुअनि दिल कुमार भारती को अच्छे कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय विनय तिवारी और जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने कहा कि सितंबर 2023 से जुलाई 2024 तक इन्होंने कुल 1979 मामले का त्वरित गति से काफी लगन और विशेष अभिरुचि के साथ निष्पादन किया है।उन्होंने बताया कि ये वरीय पदाधिकारियों के आदेश का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया है।यह कार्य कबीले तारीफ है,इसी परिप्रेक्ष्य में इन्हें सम्मानित किया गया है।साथ ही अन्य पदाधिकारियों से भी इसी तरह कार्य करने की अपेक्षा की गई है।


इधर पुअनि दिल कुमार भारती को उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र मिलने पर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,शिक्षक लाल बाबू,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह,डॉक्टर परवेज आलम,संजय मिश्रा, आदि सहित दर्जनों बुद्धिजीवियों,प्रतिनिधियों तथा पत्रकारों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की है।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More