Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

समस्तीपुर: जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के हाथों सम्मानित हुए ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम।

105

- sponsored -

बिहार न्यूज लाइव समस्तीपुर डेस्क: 15 अगस्त के अवसर पर समस्तीपुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय विनय तिवारी ने ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम को सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

 

कर्तव्य निष्ठ पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित।

 

- Sponsored -

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के हाथों सम्मानित हुए ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम।

 

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/समस्तीपुर जिले के ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम को अच्छे कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय विनय तिवारी एंव जिलाधिकारी महोदय योगेंद्र सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने कहा कि ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने थाना क्षेत्र में अपराधियों व शराब कारोबारी पर निष्ठा पूर्वक शिकंजा कसने के साथ साथ अपराधियो की गिरफ्तारी मामले का त्वरित गति से काफी लगन और विशेष अभिरुचि के साथ निष्पादन किया है।उन्होंने बताया कि ये वरीय पदाधिकारियों के आदेश का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया है।यह कार्य कबीले तारीफ है,इसी परिप्रेक्ष्य में इन्हें सम्मानित किया गया है।साथ ही अन्य पुलिस पदाधिकारियों से भी इसी तरह कार्य करने की अपेक्षा की गई है।वही 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय विनय तिवारी व जिलाधिकारी महोदय योगेंद्र सिंह के हाथों ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम को प्रसंशनीय उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किये जाने पर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,शिक्षक लाल बाबू,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह,डॉक्टर परवेज आलम,संजय मिश्रा,शिव नारायण राय,आदि सहित दर्जनों बुद्धिजीवियों,प्रतिनिधियों तथा पत्रकारों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की है।

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More