राखी गुप्ता वरुण प्रकाश ने इनई गांव में लगाया निःशुल्क आँख जांच शिविर, चार सौ से अधिक लोगों ने पाया परामर्श, दवा और चश्मा दिया गया निःशुल्क

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अब तक 2200 से अधिक लोगों का हो चूका है आँख का ऑपरेशन

छपरा। शहर के बाद अब गांव में उषा श्रीप्रकाश मेमोरियल एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और क्लियर दृस्टि के द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन छपरा विधानसभा के इनई गांव में किया गया। शिविर का उद्घाटन छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर के माध्यम से लगभग चार सौ से अधिक लोगों ने चिकित्सीय परामर्श पाया। दवा और चश्मा निशुल्क लोगों को दिया गया।

 

- Sponsored Ads-

भारतीय जनता पार्टी की नगर निकाय प्रकोष्ठ भाजपा बिहार की प्रदेश उपाध्यक्ष व छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन 20 वीं बार किया गया है। शहर के बाद गांव की जनता की बारी है। बहुत सारे लोग गांव से मेरे घर पहुंचकर लाभ लेते थे। अब गांव की जनता का सेवा करना है। जनता की सेवा के लिए लगातार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मेरे द्वारा चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी लगातार आम जनता के लिए कैंप लगाकर लोगों को सेवा प्रदान किया जा रहा है। अब तक लगभग दो हज़ार से अधिक लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क कराया जा चुका है। जिन लोगों को मेजर प्रॉब्लम आंखों से है उन लोगों का ऑपरेशन भी प्राइवेट अस्पताल में कराया गया है। जनता की सेवा में हम तत्पर हैं।

 

राखी गुप्ता ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मेरे द्वारा चलाए जा रहे कैंप में लोगों को दिया जा रहा है। सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं जो जनता को जानकारी नहीं है इस कैंप के माध्यम से सभी लोगों को सभी योजनाओं के बारे में बताया भी जा रहा है। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान बनाया जा रहा है। पिछली बार आवास पर कैंप का आयोजन किया गया था जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया था। दो सौ से अधिक लोगों का ऑपरेशन भी कराया गया था।

- Sponsored Ads-

Share This Article