समस्तीपुर:खानपुर पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने गिरफ्तार युवक को उपस्थापन हेतु भेजा समस्तीपुर न्यायालय।

 

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर पुलिस को बीती रात गस्ती के क्रम में दूरभाष से सूचना मिला कि थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुरघाट वार्ड-11में एक युवक शराब के नशे धुत है जो हंगामा कर रहा है।सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुये रात्रि गस्ती दल के पुलिस पदाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ ग्राम- हरिपुरघाट वार्ड-11 में पहुँचकर हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर थाना लाये।जिसकी पहचान हरिपुरघाट निवासी मुकेश कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता स्वर्गीय राम गुलाम राय थाना खानपुर के रूप में हुआ।

- Sponsored Ads-

 

तथा वही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक के विरूद्व खानपुर थाना सनहा संख्या- 766/2024 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त(1)मुकेश कुमार उम्र 20 वर्ष पिता स्वर्गीय राम गुलाम राय ग्राम हरिपुरघाट वार्ड 11 थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को शराब सेवन करने के आरोप में थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन कराने हेतू भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-

Share This Article