सिवान: कल नगर परिषद सिवान में वार्ड नंबर 14 के पार्षद आलोक कुमार सिंह ने नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया है। उन्होंने 11:00 से लेकर 2:00 बजे तक नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद सिंह के चेंबर में ही अखबार बिछाकर धरने पर बैठ गए थे।गुरुवार को नगर परिषद के मुख्य द्वार पर भ्रष्टाचार के खिलाफ उपसभापति किरण देवी एवं वार्ड पार्षद आलोक सिंह समेत अन्य पार्षद भी धरने पर बैठे है।सभी पार्षदों में अमित कुमार,जयप्रकाश गुप्ता, पार्षद पति में इंतखाब अहमद,अर्जुन गुप्ता,चंदन चौरसिया ,मोहमद शमशेर,खालिद सभी लोगों का समर्थन मिला रहा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नगर परिषद में टेबल टू टेबल हर कार्य के लिए पैसा वसूली हो रहा है यह सारा कार्य नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के देखरेख में वसूली किया जा रहा है जिसमें शहर के गरीब लोग प्रताड़ित हो रहे हैं । जो व्यक्ति नियमाकूल होकर अपने भवन का नक्शा पास कर कर सरकार को टैक्स देना चाहता है ,उसे भी नगर परिषद द्वारा परेशान किया जा रहा है। जो कहीं से न्याय संगत नहीं है। उन्होंने बताया कि इस पर जल्द से जल्द भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 11 से लेकर 2:00 बजे तक प्रतिदिन अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा। इससे संबंधित उन्होंने अपनी बातों को जिला पदाधिकारी समेत वरीय पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी गई है। दो दिन बाद सारी स्थिति का अवलोकन करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ एक पत्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी दिया जाएगा।
- Sponsored Ads-
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!
