(हरिप्रसाद शर्मा) जयपुर:राजस्थान विधानसभा में सदन के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर अपमानजनक व्यवहार करने और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। इस दौरान देवनानी इतने भावुक हो गए कि सदन में उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। देवनानी बोले, मैंने कभी पक्षपात नहीं किया, फिर भी आरोप लगते हैं।
*सदन में स्पीकर ने दी नई व्यवस्था
राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि कोई भी सदस्य यदि खड़े होकर आसान की अव्हेलना करेगा वो निलंबित माना जाएगा। कोई प्रस्ताव लाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सदन में धरना प्रदर्शन किया। इसके लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं भी की गई। बाप को बड़ा मन रखना पड़ता है पर बेटे को भी बेटा धर्म निभाना पड़ता है।
*डोटासरा को पूरे कार्यकाल के लिए निलंबित किया जाए-गोपाल शर्मा
जयपुर सिविल लाइन्स के विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि विधायक गोविंद सिंह डोटासरा की सदस्यता को पूरे कार्यकाल के लिए रद्द किया जाना चाहिए। अगर कड़े फैसले नहीं लिए जाते हैं तो हम लोग पाप के भागीदार बनते हैं। ऐसे शब्दों का उपयोग कभी किसी अध्यक्ष के लिए नहीं किया गया है।
*सरकार काम नहीं कर रही है- गोविन्द सिंह डोटासरा
ये सरकार काम नहीं कर रही है। सदन चलाने के लिए ऐसा नहीं किया जाता है। मंत्री ने जो गलत कहा उस पर माफी नहीं मांगी गई है। हम जनता के लोग हैं। अमर्यादित टिप्पणी करने पर भी माफी नहीं मांगी गई है। मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से नहीं हटाया गया है।