समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में 20 सूत्री अध्यक्ष रामनारायण सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में 20 सूत्री अध्यक्ष रामनारायण सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित। सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं शत प्रतिशत आम लोगों तक पहुंचे — बीडीओ।

20 सूत्री की बैठक मे अनुपस्थित पदाधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी।सीडीपीओ पर आंगनबाडी सेविका से प्रतेक माह तीन हजार रूपये वसूली का लगा आरोप।खानपुर में महिला चिकत्सक सहित एम बी बी एस चिकित्सक की सरकार से मांग

- Sponsored Ads-

।अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड 20 सूत्री की पहली बैठक आज प्रखंड सभागार मे प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह की अध्यक्षता मे तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा के संचालन में आयोजित ने की गई। बैठक में सर्वप्रथम बीस सूत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को प्रखंड बिकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामनारायण सिंह ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी कर्मचारियों,पदाधिकारियों तथा सभी माननीय सदस्यों का अभिवादन किया।साथ ही कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण हेतु तत्पर है और हमें खानपुर प्रखंड के चौमुखी विकास के लिए जिम्मेदारी दी है।हम पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ मिलकर काम करेंगे और लोगों तक समुचित लाभ पहुंचाएंगे।बैठक मे बीस सूत्री सदस्य अशोक राम ने बताया मै 20 से 25 आँगनबारी केंद्र की सहायिका से बात किया हूं।तो सेविका द्वारा बताया गया कि सीडीपीओ द्वारा प्रत्येक माह हम लोगो से पच्चीस सौ से तीन हजार रूपये वसूली करने का आरोप लगाया।विद्युत विभाग की उदासीनता से शोभन, रेबडा,श्रीपुरगाहर,विशनपुर अभी,दिनमनपुर दक्षिणी पंचायतों के किसानो के बोरिंग तक पोल नहीं लगा कर बॉस के सहारे तार खींचकर सिंचाई करने पर विवश होने का मामला प्रकाश मे आया है।जिसकारण कभी भी दुर्घटना होने की बात कही गई है।सदस्यों ने कहा बिना विद्युत मीटर का विद्युत बिल आ रहा है।

मीटर कही और लगा है विद्युत बिल किसी और के नाम आ रहा है। बैठक में सदस्य अजय कुमार कुशवाहा ने शिक्षा बिभाग, जनबितरण प्रणाली,स्वास्थ्य, मनरेगा,आदि पर विस्तार से समीक्षा किया।साथ ही जनहित में कार्य नहीं करने वाले पदाधिकारी को चेताया।बैठक में कल्याण,श्रम परिवर्तन,पंचायती राज, सेन्ट्रल बैक खानपुर के छोड़कर एक भी बैंक के शाखा प्रबंधक बैठक में भाग लेना उचित नहीं समझे।

कृषि पशुपालन,सांख्यिकी,उद्यान , सहकारिता सहित अन्य करीब एक दर्जन विभाग के पदाधिकारी बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण समीक्षा नहीं हो पाई।बैठक में अनुपस्थित विभागीय पदाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर,कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राणा नितेश कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार,जेई पीएचडी अंकिता कुमारी,एएसआई अनिल कुमार सिंह,प्रखंड प्रधान सहायक धर्मवीर कुमार,उपाध्यक्ष बम भोला सिंह,विष्णु देव सहनी,दीपक सहनी, डॉ0 प्रवेज आलम, पिंटू कुमार सिंह,अजय कुमार कुशवाहा,डॉक्टर शिव प्रकाश पंडित,उमेश झा,कामिनी देवी सहित सभी सदस्य और प्रखंड के कर्मी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

Share This Article
Leave a Comment