मृगांक शेखर सिंह/ जमुई
जमुई में ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम के 40वें दिन मंगलवार 27 मई को जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के कुल 22 गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की प्रबल भागीदारी देखने को मिली| कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं जीविका से जुड़कर अपने बदलाव की गाथा सुना रही हैं| इस कार्यक्रम में संवाद एक अनूठी पहल के रूप में निकल कर सामने आया है, जहाँ महिलाओं को अपनी बात रखने का मौका मिला है| कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का कहना है कि समाज के विकास के लिए आज हमें अपनी बात रखने का न सिर्फ मौका मिला है, बल्कि वे इस मंच के माध्यम से सामूहिक समस्या के निदान की बातें भी रख रही हैं|
महिला संवाद रथ के माध्यम से महिलाओं को महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सफलता की गाथा दिखाई जा रही है l यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं की आवाज़ को नीतिगत बदलावों तक पहुँचाने का सशक्त प्लेटफॉर्म भी बनता जा रहा है| महिलाओं की भागीदारी और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि वे अब न केवल जागरूक हैं, बल्कि विकास की राह पर मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं।
चकाई प्रखंड के दुलमपुर पंचायत के रौशनी ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में वार्ड नंबर 3 बड़गुंडा गाँव की महिलाओं ने सामूहिक रूप से चकाई प्रखंड को रेलवे से जोड़े जाने की आकांक्षा व्यक्त की| सोनो प्रखंड के बाबुडीह पंचायत में आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को संवाद का उद्देश्य बताकर योजनाओं की जानकारी दी गई| कार्यक्रम में महिलाओं को विडियो फिल्म के माध्यम से सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया तथा लीफलेट के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित महत्वाकांक्षी योजनाएं से अवगत कराया गया | कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को घरेलु हिंसा नहीं करने एवं पीड़ित महिला का साथ देने, बाल-विवाह उन्नमूलन की रोकथाम हेतु शपथ दिलाया गया|
प्रखंड चकाई, झाझा, सोनो, लक्ष्मीपुर, सिकंदरा, ई.अलीगंज, जमुई सदर एवं खैरा प्रखंड में आयोजित संवाद कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित महिलाओं के द्वारा अनुभव साझा किया गया, वहीँ महिलाओं ने अपने गाँव-मोहल्लों की समस्या को लेकर भी अपनी-अपनी आकांक्षाएं जाहिर की|
28 मई को आयोजित होने वाले प्रखंडवार महिला संवाद कार्यक्रम की सूची
चकाई(कल्याणपुर, माधोपुर) ई.अलीगंज(कैथा, कोल्हाना), जमुई सदर(इन्द्पे, कुन्दरी सकुहरा) झाझा(बैजला, बालियाडीह, छापा, माह्पुर), खैरा(भीमाइन, बिशनपुर, झुंडो, खरैंच), लक्ष्मीपुर(राधा, सावन),सिकंदरा(भुल्लो, गुखुला फतेहपुर), सोनो(बबुडीह, छूछनारिया,नैयाडीह, रजौन)|