रंजीत कुमार/मधेपुरा: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा ग्वालपाड़ा प्रखंड के ग्राम पंचायत रेशना के अनुसूचित जनजाति अरार घाट संथाली टोला वार्ड नंबर -10 में श्री जितेन्द्र टुडु के दरवाजे पर डाक्टर भीमराव अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत विशेष विकास शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित जनजाति समुदाय के लोगों को सरकार की 22 प्रमुख योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए वंचित लोगों को अविलंब आवेदन देने का निदेश दिया गया। ताकि उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लाभ दिया जा सके। इसी क्रम में 30 अनुसूचित जनजाति लोगों को मनरेगा जाब कार्ड एवं 37 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया।इस शिविर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली राशन कार्ड हेतु 30, उज्जवला योजना -26, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना -7, वासकीत पर्चा के -12 आवेदन प्राप्त हुए। आधारभूत संरचना में एक आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण हेतु आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदन पर निर्माण -सह- त्वरित कार्रवाई कर निष्पादन करने का निदेश संबंधित विभाग को दिया गया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, मधेपुरा श्री राम कृपाल प्रसाद , संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
- Sponsored Ads-
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!
