फोटो -भारत विकास परिषद देशरत्न शाखा ने राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय में एनीमिया जांच शिविर का किया आयोजन
-लगभग 255 छात्राओं का एनीमिया जांच कर आयरन की गोली व फल भी हुआ वितरण
सिवान:-भारत विकास परिषद् देश रत्न शाखा द्वारा वुधवार को जिला मुख्यालय स्थित राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय में एनीमिया जांच शिविर आयोजित कर लगभग 255 छात्राओं का एनीमिया रोग की जांच किया गया। साथ ही छात्राओं को आयरन की गोली सहित फल भी वितरण किया गया।
वहीं शाखा के महिला सदस्यों द्वारा छात्राओं को सैनेट्री पैड भी वितरण कर जागरूक किया गया। शिविर में उत्तर विहार प्रांत के प्रांतीय संपर्क संयोजक भारत भूषण पांडेय व सचिव अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को एनीमिया रोग से संबंधित विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया गया कि गुड़ व चना खाने व लोहे की कड़ाही में बना सब्जी भोजन के साथ लेने पर एनीमिया रोग से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही यह भी बताया गया भारत विकास परिषद का उद्देश्य है कि भारत से एनीमिया रोग मुक्त हो जाएं।
शिविर में भारत विकास परिषद के संरक्षक व एकूरेट डायग्नोस्टिक लैब के निदेशक डाक्टर सौरभ सिंह व शाखा के महिला बाल विकास के संयोजक डाक्टर ऋचा सिंह, डाक्टर मिताली राज द्वारा छात्राओं की एनीमिया रोग की जांच करते हुए आवश्यक सलाह दिया गया।
इस अवसर पर शाखा के महिला सदस्य अर्चना गुप्ता, गीन्नी सिंह,कोषाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ श्रवण जी, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामाकांत पांडेय, संस्कार संयोजक डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, पर्यावरण संयोजक रूपेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, इंदल कुमार सिंह,आनंद मित्तल, वरीय पत्रकार अरविंद सौरभ, संतोष कुमार गुप्ता, आनंद भूषण, विनोद कुमार, शिवम कुमार धनंजय दूबे, चंदन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।