अररिया:सोशल मीडिया पर गत दिनों से एक वॉइस रिकॉर्डिंग काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि वायरल वॉइस रिकॉर्डिंग फारबिसगंज के वर्तमान एसडीओ रंजीत कुमार रंजन का है। उक्त वॉइस रिकॉर्डिंग 03 जून 2025 को फारबिसगंज प्रखंड सभागार में एसडीओ रंजीत कुमार रंजन की अध्यक्षता में भरगामा व नरपतगंज प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के साथ आहुत बैठक का बताया जा रहा है। जिस बैठक में आपूर्ति एवं खाद्यान्न उठाव व वितरण से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षात्मक बैठक की गई थी। वहीं उक्त वायरल वॉइस रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर फारबिसगंज एसडीओ के द्वारा पीडीएस डीलरों को निर्देश दिया जा रहा है कि उनके द्वारा मई महीने तक छोड़ा जा सकता है,लेकिन जून व जुलाई महीने का नहीं.. कहा जा रहा है कि जून व जुलाई महीने में अपने एमओ के चक्कर में नहीं रहना है…जितना मोटा-मोटा है हमको सीधे मिले।इस तरीके की विभिन्न बातें करते हुए सुना जा सकता है। अब यह वॉइस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इधर कुछ पीडीएस डीलरों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि उनलोगों से प्रत्येक महीने संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा अवैध तरीके से 25 रुपये प्रति क्विंटल की दर से वसूली किया जाता है। बताया गया कि अगर किसी महीने किसी कारणों से कमीशन की राशि पहुंचाने में एक दिन भी विलंब होती है तो विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जाता है। बहरहाल एसडीओ के वॉइस रिकॉर्डिंग वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि उक्त वायरल वॉइस रिकॉर्डिंग एवं उपरोक्त डीलरों के किसी भी आरोपों की पुष्टि बिहार न्यूज़ लाइव टीम नहीं करता है। लेकिन उक्त वॉइस रिकॉर्डिंग को वायरल होते हीं प्रशासनिक खेमे में हड़कंप मच गया है। वहीं इस संबंध में फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि उनपर लगाए गए तमाम आरोप बेबुनियाद है।
- Sponsored Ads-
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!
