अजमेर :रघुनाथ शाह मंदिर में धूमधाम से मनाया श्री राम-जानकी विवाह उत्सव

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर : मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के मौके पर इस वर्ष श्री राम-जानकी विवाह उत्सव मंगलवार को विशेष संयोग के साथ आयोजित हुआ। पुष्कर में मुख्य कार्यक्रम हनुमान गली स्थित रघुनाथ शाह मंदिर में आयोजित हुआ ।


पंडित कैलाशनाथ दाधीच ने बताया कि हनुमान गली स्थित रघुनाथ शाह मंदिर में आज विवाह उत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। इस दौरान दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम और सीता मैया की विशेष पूजा, आरती कर भक्तों प्रसाद वितरण किया गया।

- Sponsored Ads-

भगवान श्री राम के विग्रह का पंचामृत व तीर्थ जल से अभिषेक किया गया वेद मंत्रों के साथ विशेष श्रृंगार, नवीन वस्त्र, सुगंधित पुष्पों की पूजा और 56 भोग अर्पित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का कल्याणकारी फल प्राप्त होता है।

धार्मिक ग्रंथों—वाल्मीकि रामायण, तुलसीकृत रामचरितमानस एवं पुराणों—के अनुसार इसी तिथि को भगवान श्री राम और माता जानकी का दिव्य विवाह हुआ था।कार्यक्रम में भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, भाजपा के जिला प्रवक्ता अरुण वैष्णव, दामोदर मुखिया, हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल चंद्रवीर सिंह चौहान, लक्ष्मी देवी पाराशर ,सर्वेश्वर शास्त्री, शिव प्रकाश वैष्णव, देवांश दामू पाराशर, चंद्रशेखर गौड़, राहुल पाराशर, इंदर सिंह पंवार ,विकास मुखिया, प्रभु लाल शास्त्री, नीरज मिश्रा, ठाकुर मुलानी, कुलदीप दाधीच, चितरंजन कान्हा राजोरिया सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment