छपरा :दो दिवसीय वार्षिक समारोह सह कला व आई टी प्रदर्शनी का आयोजन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


छपरा : सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय वार्षिक समारोह‑कला एवं आईटी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नन्हे‑मुन्नों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम और उनकी चित्रकला को देखकर सभी आगंतुक अत्यंत उत्साहित थे और अभिभावक मंत्रमुग्ध थे।

प्रथम दिवस के कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती विभा भारती सिंह, जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी (सारण) ने किया तथा द्वितीय दिवस का उद्घाटन छपरा की विधायक श्रीमती छोटी कुमारी और श्रीमती निभा सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि निरंतर सीखते रहना ही प्रगति की ओर बढ़ाता है; शिक्षा ही वह मार्गदर्शक है जो हमें सही दिशा दिखाती है और शिक्षित होना किसी उम्र का मोहताज नहीं। आप सभी के कार्यक्रम को देखकर मुझे अपने विद्यालय के दिन याद आ रहे हैं और शिक्षक याद आ रहे हैं, जिन्होंने हमें यहाँ खड़ा कर बोलने की शिक्षा और प्रेरणा दी।

- Sponsored Ads-

अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि आप सभी को यहाँ देखकर हमारे बच्चे उत्साहित हो रहे हैं और हम सब गौरवान्वित हो रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन भी प्राचार्य संतोष कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सारण के वरिष्ठ पदाधिकारी ने अपना कीमती समय देकर हमें कृतार्थ किया है; बच्चों का मनोबल और उत्साह बढ़ाया है। आपके आगमन से हमारा विद्यालय और विद्यालय के बच्चे सभी उत्साहित हैं। आप सभी को बहुत‑बहुत आभार और धन्यवाद।

सभी अतिथियों को प्रतीक स्वरूप शॉल देकर सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों के माता‑पिता को भी सम्मानित किया गया।

आर्ट प्रदर्शनी के टीम लीडर वरिष्ठ शिक्षक मानस मल और सुमेश वर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, जबकि आईटी सेल प्रदर्शनी के टीम लीडर मिंटू कुमार और अंशु श्रीवास्तव की देखरेख में बच्चों ने अपना‑अपना टैलेंट दर्शाया।

- Sponsored Ads-
Share This Article