मुंगेर :नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के बड़ी माँ 70 वर्षीया कौशल्या देवी का आकस्मिक निधन हो गया।विदित हो कि नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता का मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड में पैतृक निवास है। जहाँ उनकी बड़ी माँ कौशल्या देवी अस्वस्थ चल रही थी। कई दिनों से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था ।कौशल्या देवी काफी धर्मपरायण महिला थी।
निधन की खबर फैलते ही पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौर गई।आसपास के क्षेत्र के रिश्तेदार एवं सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंचे। लोगों ने बताया कि कौशल्या देवी धर्मपरायण व मिलनसार प्रवृति की महिला थी। सहज व सरल व्यवहार की धनी कौशल्या देवी के प्रति सभी का आदर भाव रहा करता था। परिजनों के अनुसार रविवार को सुल्तानगंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कौशल्या देवी अपने शोकाकुल पति कार्तिक प्रसाद एवं पुत्रों बिनोद गुप्ता ,प्रमोद गुप्ता ,सुबोध गुप्ता व दो पुत्री पूनम देवी ,सुनीता कुमारी का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन ,राष्ट्रीय सचिव नीरज कुमार सिंह,राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह ,कार्यकारी सदस्य दीनबंधु सिंह , दिल्ली के अध्यक्ष विजय वर्मा ,महासचिव संजय कुमार ,वेस्ट बंगाल के अध्यक्ष बिमल गुप्ता , बिहार प्रदेश संरक्षक बालदेव प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर,महिला विंग की अध्यक्षा पूजा मिश्रा ,वरीय उपाध्यक्ष चन्दन कुमार झा ,प्रदेश महासचिव नवीन झा, हरियाणा प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा इत्यादि ने विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
।
