छपरा:प्रथम अभिभाएक शिक्षक बैठक का किया गया आयोजननियमित वर्ग संचालन, 75 प्रतिशत उपस्थिति, ,एकेडमिक गतिविधि बढ़ाने पर दिया गया बल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


छपरा सदर।
जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देशानुसार गृह विज्ञान विभाग में आज से स्नातकोत्तर सत्र 2025–27 की कक्षाएं शुरू होने के साथ ही प्रथम अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।

मंगलवार को स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग में अभिभावकों के साथ विभाग की प्रथम अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विभागाध्यक्ष डॉ. आंचल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि छात्र–छात्राओं की कक्षाओं में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज होना आवश्यक है जो विभाग एवं अभिभावकों के बीच सकारात्मक समन्वय से संभव हो सकता है।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान विद्यार्थियों की कक्षाओं में नियमित उपस्थिति, कक्षा संचालन, अनुशासन तथा शैक्षणिक प्रगति पर विशेष रूप से जोर दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. आंचल सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित कक्षा सहभागिता और समयबद्ध उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से छात्राओं को कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित रहने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया।

इसके साथ ही शिक्षण पद्धति, पाठ्यक्रम की संरचना तथा विभाग द्वारा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी अभिभावकों को दी गई। अभिभावकों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक सराहनीय एवं आवश्यक कदम बताया।

उपस्थित सभी अभिभावक विश्वविद्यालय के इस प्रयास से अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए तथा भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में विभाग की ओर से सभी अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
उल्लेखनीय है कि कुलपति के प्रयास से विश्वविद्यालय परिसर में गृह विज्ञान विभाग का संचालन पहली बार प्रारम्भ हुआ है।

- Sponsored Ads-
Share This Article