अजमेर :समरसता की धर्म सभा में कलश यात्रा निकाली

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर : अजमेर में दोपहर 2:00 बजे सुभाष नगर बस्ती के विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि संत समताराम ने हिन्दू समाज मे जागृति के लिए ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि निषाद राज और शबरी के राम के देश में हमारे पूर्वजों के महान सनातन धर्मावलंबियों का धर्म परिवर्तन करने वालों से सावधान रहना होगा ।स्वामी विवेकानंद को स्मरण करते हुए देश के युवाओं को आह्वान करा जिस देश की सभ्यता और सांस्कृतिक मूल्यों का आचरण होता है , वह देश सुरक्षित होता है |


प्रवक्ता तरुण वर्मा ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ। डॉक्टर सुरेंद्र कुमार लीलामणि गुप्ता ने भी उद्बोधन किया कार्यक्रम के अध्यक्ष जसवंत वैष्णव संयोजक धीरज गोरसी कुश जैन ने संचालन किया कार्यक्रम के अंत मे सामूहिक हनुमान चालीसा और भजन का कार्यक्रम किया गया।

- Sponsored Ads-

महिलाओ,पुरुषो और बच्चो ने बड़ी संख्या मे हिन्दू सम्मेलन मे भाग लिया ,धर्म सभा से पूर्व विशाल कलश शोभा यात्रा दो स्थानों शिव मंदिर, सुभाष नगर और शीतला माता मंदिर,कपिल नगर से प्रारम्भ हुई और हनुमान मंदिर पर संगम के बाद धर्म सभा स्थल पर पहुंची।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment