आज के युग में सभी को हवन, पूजा अर्चना करनी चाहिए- आत्मनिष्ठानंद

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर / श्री मां सारदा देवी मन्दिर स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मन्दिर खेतडी के सौजन्य से तीर्थ राज पुष्कर में तीसरे दिन रविवार को तीर्थ राज पुष्कर में भारत सेवा संघ वामदेव मार्ग से सावित्री देवी पहाड़ के प्रवेश द्वार तक सभी भक्तों प्रभात फेरी निकाली गई।

सावित्री देवी पहाड़ पर मां सारदा के मन्दिर में प्रातः 8:30 बजे से विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर संतों – महात्माओं , रामकृष्ण विवेकानंद मिशन के देश विभिन्न कोने से भक्तों लगभग 150 ने माँ शारदा की विशेष पूजा में भाग लिया। रामकृष्ण मिशन खेतडी के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज के सान्निध्य में पूजा अर्चना शुरू की गई ।

- Sponsored Ads-

स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज सावित्री मंदिर में माँ शारदा के विधिवत हवन किया । उन्होंने कहा कि आज के युग में सभी को हवन, पूजा अर्चना करनी चाहिए तभी मनुष्य जीवन का फल है । उन्होंने कहा दुनिया में मनुष्य जी से कोई श्रेष्ठ नहीं है । प्रभु भी मनुष्य जीवन को पाने हेतु तरसते हैं। भक्तों से कहा की सभी अपने कर्म अच्छे करें । स्वामी आत्मनिष्ठानंद ने उपस्थिति भक्तों को सींख दी सत्य मार्ग पर चले।
ज्ञातव्य हो कि रामकृष्ण मिशन खेतडी ने 2021 में श्री मां सारदा देवी के पुष्कर में मंदिर के निर्माण होने से रामकृष्ण विवेकानंद भावधारा के भक्तों मे पुष्कर तीर्थ में आस्था और बढ गई है

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment