(हरिप्रसाद शर्मा) किशनगढ़/ अजमेर:धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 41 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मयूरा सिटी में 22 फरवरी को भव्य धर्म महोत्सव होगा ।बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 41 फीट ऊंची बालाजी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
जिसमें अनंत विभूषित निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्रीजी महाराज श्यामशरण देवाचार्य सहित, विभिन्न मठों के संत-महात्माओं के सानिध्य में होगा ।आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के मुख्य आतिथ्य में धार्मिक आयोजन होगा ।
ओल्ड एज डे केयर सेंटर और इलेक्ट्रॉपैथी अस्पताल की भी नींव, सनातनी परिवार और मां भारती रक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजन होगा ।कार्यक्रम मां भारती रक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा ।
