छपरा:डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स राजेंद्र कॉलेज छपरा में वित्तीय साक्षरता पर पैनल डिस्कशन का प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली के प्रो अमित कुमार सिंह और म्युचुअल फंड्स ऑफ़ इंडिया संगठन के सीनियर कंसल्टेंट सूर्यकांत शर्मा ने अपना की नोट लेक्चर दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपीविवि के कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने की जबकि स्वागत भाषण प्राचार्य प्रो उदय शंकर पांडेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में यूपी, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड,दिल्ली ,मध्य प्रदेश के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय पीजी विभाग के हेड व डीन डॉ कृष्ण कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने निवेश के कई तरीकों पर प्रकाश डाला तथा पीपीएफ ,सुकन्या समृद्धि योजना ,निफ़्टी इंडेक्स, इमरजेंसी फंड टर्म इंश्योरेंस जैसे कई उदाहरण देते हुए अपनी बातों को रखा।
सीनियर कंसल्टेंट संगठन का म्युचुअल फंड्स ऑफ़ इंडिया सूर्यकांत शर्मा ने निवेश करने के बारे में सभी को जागरूक किया और रिस्क और रिटर्न के बीच कैसे बैलेंस बनाएं आदि को बताया। उन्होंने आरबीआई रिटेल डायरेक्ट म्युचुअल फंड , एसआईपी,अंब्रेला हेल्थ इंश्योरेंस जैसे कई निवेश के साधनों पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में राजेंद्र कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स से डॉ जीवाकर हैदर, डॉ कृष्ण लाल, डॉ मनीष कुमार सिंह, डॉ मनोहर कुमार मिश्रा, साइकोलॉजी डिपार्मेंट से डॉ नेहा दुबे, डॉ नीतू सिंह, डॉ चंदा कुमारी ,डॉ नीतू सिंह ,डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह डॉ अमरेंद्र कुमार डॉ परेश कुमार ,डॉ राकेश कुमार सिंह आदि शामिल हुए।
