तरैया (सारण)। प्रखण्ड के पचरौड़ बाजार स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से लेकर कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न उपयोगी और नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए और अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से अपनी कला का अद्भुत परिचय दिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह और ऊर्जा से सराबोर रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सलाउद्दीन अंसारी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शिक्षक अर्शलन सर, इकराम सर, रंजीत सर, नितेश सर सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।
