पटना :बिहार के 4 दिव्यांग क्रिकेट खिलाडियों का चयन पूर्वी जोन टीम में। आगामी 23 मार्च से 27 मार्च तक विशाखापट्नम में आयोजित ऑल इंडिया जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये बिहार के 4 खिलाड़ियों आसीत कुमार सिंह (मुंगेर ), पंकज कुमार, शुवलेश कुमार (सहरसा )और बिटटू कुमार (समस्तीपुर )का चयन उनके शानदार प्रदर्शन के लिये पूर्वी जोन टीम में किया गया हैं। आसीत कुमार को टीम का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया हैं जो मूल रूप से मुंगेर जिले के रहमतपुर गांव के निवासी हैँ।
ये सभी चयनित खिलाडी पूर्वी जोन की ओर से विशाखापट्नम में आयोजित ऑल इंडिया जोनल क्रिकेट में हिस्सा लेगी. यह जानकारी डिफरेंटली अबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष राकेश कुमार ने दी. खिलाडियों के अच्छे प्रदर्शन के लिये उपाध्यक्ष अलोक कुमार सिंह ,सचिव रंजीत कुमार ,स्टेट कोर्डिनेटर निरंजन कुमार ,उत्तरी जोन के महासचिव कुमार कार्तिकेय आनंद , सिवान के जिला अध्यक्ष डॉ रामेश्वर सिंह , सिवान के जिला अध्यक्ष (महिला ) रूपल आनंद अनेको खिलाडियों ने बधाई दी है।
