राजस्थान मौसम अपडेट: 31 मार्च तक बारिश-आंधी का अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) जयपुर/ जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में 31 मार्च तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। रविवार को चार जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला। बीकानेर संभाग में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि जयपुर, कोटा समेत कई जिलों में दिनभर तेज धूप रही। सीकर में भी दोपहर बाद बादल छाए और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

- Sponsored Ads-

पिछले 24 घंटों में अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप के कारण गर्मी बनी रही, लेकिन बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ हिस्सों में धूलभरी हवाओं के बाद हल्की बारिश हुई। जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों में भी देर रात बादल छाए रहे।

कोटा और चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई, जहां तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। खासकर जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में ओलावृष्टि हो सकती है। अप्रैल के पहले सप्ताह में भी इस सक्रिय सिस्टम का असर जारी रहने के संकेत हैं, जिससे फिलहाल तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

प्रदेश का अधिकतम व न्यूनतम तापमान: अजमेर में अधिकतम 34.3 और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वनस्थली (टोंक) में 36.7/18.8, अलवर में 34.5/17.4, जयपुर में 34.9/21.8, पिलानी (झुंझुनूं) में 34.7/17.6 और सीकर में 34.0/15.5 डिग्री रहा। कोटा और चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक तापमान 38.4/21.8 और 38.4/21.0 दर्ज किया गया।

उदयपुर में 35.1/20.4, बाड़मेर में 37.1/24.3, जैसलमेर में 37.0/22.6, जोधपुर में 36.0/21.2 और बीकानेर में 36.2/22.2 डिग्री दर्ज हुआ। चूरू में 36.4/17.4, श्रीगंगानगर में 35.4/18.5, नागौर में 33.9/18.7 और बारां में 35.8/17.7 डिग्री रहा।

जालौर में 34.5/24.1, सिरोही में 30.6/17.7, फतेहपुर (सीकर) में 35.0/14.9, करौली में 35.1/18.0, दौसा में 35.4/16.8, झुंझुनूं में 34.3/18.3 और पाली में 34.2/18.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment