डोरीगंज।
सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने भी मैट्रिक की परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया है। सदर प्रखंड के मुसेपुर पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय मुसेपुर के छात्र व पश्चिम बलुंआ निवासी लालजी प्रसाद के पुत्र प्रेम कुमार को 452 अंक उपेन्द्र यादव के पुत्र सोनु कुमार को 448, व आनंद कुमार को 439 अंक तथा मुसेपुर निवासी अनिल ठाकुर के पुत्र रवि कुमार ठाकुर को 425 अंक मिले। वहीं महंथ राम शरण दास उच्च विद्यालय नरांव के छात्र व नरांव निवासी नलिन केसरी के पुत्र अमन कुमार को 425 अंक प्राप्त हुआ।
जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठियां के छात्र व कोठियां निवासी लालबाबु राय के पुत्र प्रिंस कुमार यादव को 408अंक मिले। सभी छात्रों ने आठवीं तक की पढ़ाई बी एन एस एस मंदिर मुसेपुर से किया था। सभी छात्रों ने बेहतरीन अंक प्राप्त करने का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
