अजमेर :हनुमान जयंती आज, मंदिरों में सजावट

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर : धार्मिक नगरी पुष्कर में गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर पुष्कर के सभी हनुमान मंदिरों में अभिषेक, सुंदरकांड का पाठ, महाआरती समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महाआयोजन को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है और तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी है। पवित्र पुष्कर सरोवर के यज्ञ घाट स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में आयोजन समिति श्री सिद्धेश्वर हनुमान भक्त मंडल द्वारा किया जाएगा ।बताया जाता है कि मंदिर में सुबह 10 बजे बालाजी का अभिषेक कर चोला चढ़ाया जाएगा। शाम को हनुमान जी का मनमोहक श्रृंगार कर 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी तथा महाआरती होगी। इसके बाद संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा। मंदिर समेत पूरे घाट पर फूल मालाओं व लाइटों की रोशनी से भव्य सजावट की जाएगी।


नगर में इसी प्रकार नौ खंडीय हनु‌मान मंदिर में अभिषेक, महाआरती व सुंदरकांड का पाठ होगा। चित्रकूट धाम में 11 फीट शिव लिंग पर विराजमान 5 फीट के हनुमान जी का विशेष पूजन अभिषेक किया जाएगा। वहीं पांडे नर्सरी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव की आरती होगी तथा सुंदरकांड का पाठ होगा। शाम को प्रसाद वितरित किया जाएगा। लीला सेवड़ी स्थित अटल छत्र हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ, भजन संध्या, जन्मोत्सव की आरती समेत अनेक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा ब्रह्म घाट स्थित हनुमान मंदिर, उत्तर मुखी, खेड़ापति बालाजी, चांदपोल, हनुमान गढ़ी, पाप मोचनी पहाड़ी की तलहटी स्थित बड़ के बालाजी, संतोषी माता मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर समेत सभी हनुमान मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड़ पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ समेत अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे तथा दोपहर में जन्मोत्सव की आरती की जाएगी।

- Sponsored Ads-


बुधवार को सनसेट कैफ़े में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुन्दर कांड हुआ साथ ही श्रध्दालुओं को प्रसाद के साथ भोजन भी कराया गया ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment