छपरा :स्नातक सत्र 23-27 के परिणाम में व्यापक गड़बड़ी को लेकर ABVP का विश्वविद्यालय में हल्लाबोल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


छपरा :अखिल भारतीय विद्यार्थी छपरा के द्वारा स्नातक सत्र 2023- 27 के परीक्षा परिणाम में व्यापक स्तर पर हुए गड़बड़ी एवं विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षिक अराजकता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा अभाविप के छपरा सिवान तथा गोपालगंज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में आक्रोश मार्च निकल कर विश्वविद्यालय प्रशाशन तथा कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नाराजगी जताई आक्रोश मार्च प्रशासनिक गेट पर आकर धरना प्रदर्शन में बदल गया ।


इस दौरान अभाविप के प्रदेश सह मंत्री यशवंत कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही के कारण आज छात्र छात्रा सड़क पर भटक रहे है विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है ये बर्दाश्त नहीं है वहीं प्रांत संयोजक रवि पाण्डेय ने कहा कि अगर अविलंब परीक्षा परिणाम में सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना अभाविप करेगा जिसकी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी रजनीकांत सिंह ने कहा कि इस प्रकार की त्रुटि करने वालों पर विवि प्रशासन कठोर कार्रवाई करे ।

- Sponsored Ads-


विभाग संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय हर बार यही गलती करती जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतनी पड़ती है।
हर्षिता कुमारी ने कहा कि छात्राओं को भटकने पर मजबूर किया जा रहा है कॉलेज से विश्वविद्यालय तक ABVP इसको स्वीकार नहीं करेगी उक्त सभा में कुशाग्र मिश्र सहित छात्रों नेताओं ने भाषण के माध्यम से नाराजगी जाहिर की तत्पश्चात कुलपति आंदोलन स्थल पर आकर अभाविप के कार्यकर्ताओं से वार्ता किया और आश्वासन दिया है कि कमिटी गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी तथा गड़बड़ अंकपत्र को सुधार किया जाएगा इस आश्वाशन के बाद कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांगपत्र दे कर आंदोलन की समाप्त किया ।


उक्त अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता,प्रांत संयोजक शोध कार्य अनूप दुबे,प्रांत फार्मा विजन संयोजक वेद प्रकाश चौहान, प्रांत सोशल मीडिया सह-संयोजन हर्ष राज,प्रांत (SFS) सह संयोजक सचिन चौरसिया,विशाल कनोडिया विभाग सह संयोजक, नीरज यादव जिला संयोजक, जिला सह संयोजक गुलशन कुमार, अर्पित सिंह जिला सोशल मीडिया संयोजक, रितेश प्रकाश प्रांत कार्यकारिणी सदस्य,अमर पांडे प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, अभिषेक सोनी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, आशीष कुमार नगर मंत्री छपरा, शिवम मिश्रा नगर सह मंत्री, रंकित कुमार नगर सह मंत्री अविनाश कुमार,राजीव कुमार, निशा कुमारी, नितेश कुमार, रोहन कुमारी, रिमा कुमारी, करिना, सुधा कुमारी, विकास कुमार, नगर सह-मंत्री हर्ष कुमार, प्रियंका कुमारी, निकिता कुमारी, नेहा कुमारी, अंजली कुमारी, ममता कुमारी, प्रीति कुमारी, लाडली कुमारी, रानी कुमारी, शोभा कुमारी, नेहा कुमारी, साहीन कुमारी, आकृति कुमारी, करिता कुमारी, डबली कुमारी,गोपालगंज नगर मंत्री सूरज चंदन,प्रांत संयोजक कला मंच हर्षिता कुमारी, महेंद्र महिला कॉलेज उपाध्यक्ष आदिति हर्ष, निशा कुमारी,शन्नो मैराज,संकेत कुमार,विवेक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment