छपरा:अपनी मांगों को लेकर विवि कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना,धरना का असर विश्वविद्यालय के काम काज पर पड़ा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


छपरा:जय प्रकाश विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर संघ के अध्यक्ष मुकेश तिवारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया ।
धरना का संचालन करते हुए संघ के सचिव बिपिन कुमार ने कहा कि सभी करचरी अपनी मांगों को लेकर एकजुटता बनाए रखे।विश्वविद्याल प्रशासन को आना ही होगा।उन्होंने कहा कि संघ की एकता के आगे किसी की नहीं चलेगी।उन्होंने इस बात को जोरदार ढंग से उठाया कि कुछ माह 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया गया था मगर कोई कार्रवाई नहीं होने से आज हम सभी अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे है।
विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर शुक्रवार से शुरू हुई इस धरना को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न राम ने अपनी मांगों पर कहा कि विश्वविद्याल प्रशासन को सकारात्मक ढंग से विचार करना चाहिए।


विशाल सिंह चौहान ने कहा कि जब हम एकजुट रहेंगे तब कोई रास्ता निकलेगा।संजय कुमार ने कहा कि यह आंदोलन आने वाले समय एक यादगार बनेगा।धरना को संबोधित करने वालों में मनोज कुमार पाण्डेय,पंकज कुमार सिंह,आईसा नेता कुणाल कौशिक, एआईएसफ के राहुल कुमार यादव, राकेश कुमार यादव सहित अन्य थे।

- Sponsored Ads-


धरना स्थल पर प्रकाश कुमार रंजन,आलोक कुमार, बिपिन कुमार,सरोज कुमार ,अरविंद प्रताप सिंह,विजय कुमार,सत्येंद्र प्रसाद,अशोक प्रसाद,मो उस्मान अंसारी राजीव कुमार पाठक,मधुकर कुमार राय रणविजय देव रणधीर कुमार यादव,मुन्ना कुमार,सुनील सिंह उमेश कुमार सिंह,रामजी पांडे, अंगद कुमार दिलीप कुमार प्रसाद,रवि कुमार,रवि कांत शुक्ला आदि मौजूद थे।इसके पूर्व धरना स्थल पर पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर रंजीत कुमार एवं कुलसचिव प्रोफेसर नारायण दास धरनार्थियों से वार्ता की मगर कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकला।अपराह्न समय में कुलपति प्रोफेसर परमेंद्र कुमार वाजपेई ने धरनार्थियों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को बुलाया ।

कुल 12 से 13 मांगो से से अधिकांश मांगो पर सहमति बनी मगर वेतन बढ़ोतरी में 40 प्रतिशत की वृद्धि पर नहीं तैयार हुए ।उनका कहना था कि राज भवन से प्रत्येक करचिरियो के वेतन 2500/रु दिया जाएगा जबकि प्रतिनिधिमंडल 20 प्रतिशत की तत्काल वृद्धि करने की बात कही ताकि एक रास्ता निकले और 20 प्रतिशत शेष राशि को बढ़ाने के लिए राजभवन एवं सरकार से अनुमति लेने का प्रयास किया जाय। इस पर कुलपति नहीं तैयार हुए । इस दौरान कुलसचिव प्रोफेसर नारायण दास,प्रोफेसर अजीत कुमार तिवारी,डॉ अशोक कुमार मिश्रा,डॉ आलोक रंजन तिवारी, प्राचार्य बी पी एस कॉलेज भोरे,आदि उपस्थित थे। जब प्रतिनिधिमंडल ने सभी कर्मियों के समक्ष रखा तब इस पर कोई सहमति नहीं बनी।जिस कारण धरना कल भी जारी रहेगा। संघ के अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने सभी से आग्रह किया कि कुलपति पर भरोसा रखे ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment