छपरा:जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की 14 सूत्री मांगों को लेकर विगत 10 अप्रैल से चल रहा धरना दूसरे दिन समाप्त हो गया। यह निर्णय कुलपति के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई वार्ता के बाद विश्वविद्यालय कर्मियों ने हर तरह वापस ले लिया। वार्ता के दौरान कुलपति ने कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए वेतन बढ़ोत्तरी सहित अधिकांश मांगों को सक्षम एवं विधिक प्राधिकारों से स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया।
इसके उपरांत कुलसचिव द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र निर्गत किया गया, जिसके बाद कर्मचारी संगठनों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरना खत्म होते ही कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट गए।
गौरतलब है कि हड़ताल के कारण विश्वविद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा था। अब धरना समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय में कार्य सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिससे छात्रों एवं संबंधित पक्षों को राहत मिलेगी।धरना स्थल पर राजेश कुमार पाण्डेय,सत्येंद्र कुमार सिंह,रणधीर यादव ,मुकेश तिवारी,बिपिन कुमार,विजय कुमार,अशोक प्रसाद,प्रकाश कुमार रंजन,अरविंद प्रताप सिंह,अरविंद सिंह,मुन्ना कुमार,दीपक कुमार,शत्रुघ्न राम,पारस राय,सरोज कुमार,नीरज कुमार सिंह,पंकज कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह,राकेश कुमार यादव,प्रमोद कुमार,मनोज कुमार पाण्डेय,मो उस्मान अंसारी,राजेश कुमार,एजाज खां,करीमुद्दीन अंसारी रियाजउद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे। कर्मचारियों के दोनों गुटों के नेताओं से विश्वविद्याल प्रशासन ने बात कर एक रास्ता निकाला और धरना को समाप्त कराया।
