अजमेर: 51 भोजन पैकेट व 20 किलो आम वितरित, जरूरतमंदों के चेहरे खिले

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर: सामाजिक संस्था “एक पहल सेवा की ओर से” द्वारा सोमवार को प्रगति नगर, कोटड़ा स्थित मंगलम अपार्टमेंट्स क्षेत्र में खुले आसमान के नीचे निवास कर रहे अतिनिर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य करते हुए 51 भोजन पैकेट एवं 20 किलो आम वितरित किए गए।संस्था अध्यक्ष बबीता ईनाणी ने बताया कि सेवा कार्य संस्था की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि “सेवा ही परम धर्म है।

” कोषाध्यक्ष नीरू गर्ग ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, लेकिन किसी जरूरतमंद का सहारा बनना सबसे बड़ा मानव धर्म है।संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग ने आमजन से अपील की कि वे भी अपने-अपने स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि संस्था वर्ष 2016 से वस्त्र बैंक, बुक बैंक तथा राशन सामग्री वितरण जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की मदद करती आ रही है।आज के सेवा कार्य में श्रीमती रेखा गोयल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर शैलेश गर्ग, बबीता ईनाणी, नीरू गर्ग, अंश गर्ग, ज्ञानेन्द्र सिंह नयाल, प्रभुराज जी, ईशान सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment