अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/जिला कृषि पदाधिकारी डॉ0 सुमित कुमार सौरभ को एक शिष्ट मंडल ने ज्ञापन सौंपा।खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर में विगत कई वर्षों से झंडातोलन नहीं हो रहा है।जबकि खानपुर प्रखंड के तमाम कार्यालय में झंडा तोलन होता आ रहा है।वहीयह पर्व राष्ट्रीय एकता अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है।वही बताते चले कि 15 अगस्त और 26 जनवरी में यह ई किसान भवन खानपुर में झंडा तोलन नहीं होता है।
जबकिहर घर तिरंगा अभियान के तहत समाज के हर तबके के लोगो के घर के छत पर आन बान शान से तिरंगा झंडा लगा कर लहराया जाता हैं।लेकिन खानपुर प्रखंड ई किसान भवन खानपुर के परिसर में झंडा तोलन नहीं होना दुर्भाग्य पूर्ण है।प्रशासनिक गार्डन के अनुसार हर कार्यालय में झंडातोलन होना अनिवार्य है।
इसी को लेकर खानपुर के एक शिष्ट मंडल के युवा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा,लक्ष्मी रतन शुक्ला,आनंद कुमार,कुंदन कुमार सिंह ने ज्ञापन सौपा है।वही जिला कृषि पदाधिकारी डॉ0 सुमन सौरभ ने कहां कि निश्चित तौर पर ई किसान भवन खानपुर के परिसर में झंडातोलन किया जायेगा।
