बिहार के दिव्यांग क्रिकेटरों को NTPC बाढ़ ने प्रदान की क्रिकेट किट

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

बाढ़। आगामी नेशनल जोनल घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बिहार के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों की तैयारियों को मजबूती देने की दिशा में डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (DCAB )के प्रयास से बाढ़ NTPC की ओर से खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान की गई।खिलाड़ियों के खेल कौशल के विकास और आगामी क्रिकेट सीजन में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में NTPC बाढ़ के हेड ऑफ प्लांट, जनरल मैनेजर एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान की। इस अवसर पर डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता,सचिव रंजीत कुमार, कोच अभय कुमार एवं कप्तान आसीत कुमार सिंह के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, “दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें उचित मंच, प्रशिक्षण और आवश्यक खेल संसाधन उपलब्ध कराने की। आगामी नेशनल जोनल घरेलू टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों की तैयारियां चल रही हैं। NTPC बाढ़ द्वारा क्रिकेट किट उपलब्ध कराया जाना खिलाड़ियों के लिए उत्साहवर्धक और प्रेरणादायक कदम है।”उन्होंने कहा कि इस सहयोग से खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल को और बेहतर करने में मदद मिलेगी तथा वे आगामी क्रिकेट सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकेंगे। NTPC बाढ़ के हेड ऑफ प्लांट, जनरल मैनेजर एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर सहित सभी पदाधिकारियों का एसोसिएशन की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।उन्होंने आगे कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए समाज, उद्योग जगत एवं अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाएं।

- Sponsored Ads-

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध होने से उन्हें अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी में काफी मदद मिलेगी। खिलाड़ियों का लक्ष्य आगामी नेशनल जोनल घरेलू टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार का प्रतिनिधित्व करना और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना है।

इस अवसर पर बिहार के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को सहयोग एवं स्पॉन्सरशिप प्रदान करने के लिए NTPC बाढ़ के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि NTPC का यह सहयोग दिव्यांग खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ-साथ उनके खेल भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment