मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में जिला प्रशासन ने की 07 प्रतिष्ठानों में छापेमारी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉo संजय (हाजीपुर)-जिले में आम लोगों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज हाजीपुर शहरी क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सिनेमा रोड, राजेन्द्र चौक एवं सुभाष चौक स्थित कुल 07 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए। संग्रहित सभी 10 खाद्य नमूनों को नियमानुसार सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा निर्धारित मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य एवं हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावटी उत्पादों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांच एवं छापेमारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।जिला प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment